बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी का कहर जारी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से कदम नगला गांव में तेज कटान हो गया। इस कटान से गांव का ट्रांसफार्मर, दो खंभे और एक प्राथमिक विद्यालय की दीवार नदी में समा गई। नरौरा बैराज से 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। इलाके में बाढ़ के खतरे से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।