फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चैत्र पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 09:42 PM IST

बदायूं में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर कछला भागीरथ गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे और यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बस और ट्रेन के माध्यम से न सिर्फ जनपद बल्कि आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में कछला गंगा घाट पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घाट और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं नगर पंचायत की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी कर्मचारियों को लगाया गया है, ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें