बदायूं में दबंगों से परेशान एक परिवार बृहस्पतिवार को ट्रॉली में गृहस्थी का सामान लादकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। यहां परिवार की महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।