बदायूं में सावन की शिवरात्रि पर बुधवार सुबह से ही जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटी। भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। प्रसिद्ध सिद्ध बरोलिया स्थित शिव मंदिर में लाइन लगाकर भक्तों ने दर्शन किए। उन्होंने परिवार की खुशहाली की कामना की। भक्त राहुल तिवारी ने बताया कि शिवरात्रि में पूजन को लेकर काफी दिन से उत्साह था कि सुबह चार बजे उठकर स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा करेंगे। इस वजह से बरोलिया के शिव मंदिर में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बाबा भोलेनाथ को दो लोटा जल चढ़ाने से सभी समस्या का समाधान हो जाता है। भक्त सुमित सिंह ने बताया कि उन्होंने हर साल की तरह शिवरात्रि पर व्रत रखा। सुबह स्नान करने के बाद सीधा मंदिर पहुंचे। वहां से दर्शन करने के बाद घर आएं। वहीं,शहर के शिवमंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मंदिरों के बाहर तैनात रही।