फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को बदायूं के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक

मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 04:38 PM IST

सावन के दूसरे सोमवार को बदायूं जिले के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दी। भक्तों ने सुबह कछला घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद गंगाजल लाकर मंदिरों में जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को बेल पत्र, धतुरा व अन्य फल चढ़ाएं। वजीरगंज के शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। हर हर महादेव की गूंज के साथ महादेव के दर्शन कर उनसे मनोकामना की। वहीं, कुछ भक्तों ने शिव चालीसा का भी पाठ किया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें