बदायूं में गांव निजामपुर पस्तौर के प्रधान मोहम्मद फहीम पर गबन के आरोप लगे तो डीएम निधि श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दे दिए। बुधवार को डीपीआरओ यावर अब्बास जांच करने गांव पहुंचे। प्रधान पक्ष और पंचायत सहायक पक्ष के लोगों को पंचायतघर में बुलाया गया। जैसे ही डीपीआरओ जांच करने के बाद वहां से निकले वैसे ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के साथ ही जमकर कुर्सियां चलीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।