फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने घंटों थाने में बैठाया... घायल महिला की मौत

मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 10:12 AM IST

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी की पिटाई से गांव असफपुर निवासी विमला की मौत हो गई। छह अक्तूबर को भी महिला को जमीन पर गिराकर घसीट-घसीटकर पीटा गया था। उसके कपड़े तक फट गए थे। जब वह थाने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया। थाने से इंसाफ नहीं मिलने के बाद महिला सीओ से लेकर उच्चाधिकारियों के पास तक गई, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसे उनके हौसले बढ़ गए। आरोपियों ने फिर विमला को पीटा। घायल पत्नी को लेकर पति शिकायत करने थाने पहुंचा तो कार्रवाई के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसे ही बैठा लिया। महिला वहां दर्द से तड़पती रही, लेकिन पुलिस नौटंकी बताती रही। जब महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें