फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में पेड़ पर फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, कैंसर से था पीड़ित

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा में सोमवार सुबह 35 वर्षीय जोरावर का शव फंदे से लटका मिला। परिवारवालों के मुताबिक वह कैंसर पीड़ित था और अपने बड़े भाई के साथ गांव में रह रहा था। ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य निवासी जोरावर दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई धर्मपाल का कहना है कि जोरावर रविवार शाम 4:00 बजे गंगा स्नान जाने को घर से निकला था। वह उससे दो सौ रुपये भी ले गया था। सोमवार सुबह मालपुर गांव में एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर एसओ रवि करन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें