बदायूं में एसपी सिटी और सीओ सिटी ने शनिवार शाम को ओवरब्रिज के पास लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन मिले। मेडिकल स्टोर के पास ही एक नाला है, जिसमें इस्तेमाल हो चुके इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मेडिकल संचालक विनोद को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसे थाने ले आई। वहीं ड्रग विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मेडिकल का निरीक्षण किया तो वहां प्रतिबंधित दवाएं भी भारी तादाद में मिली हैं। पुलिस ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को जेल भेजा गया है।