बदायूं में कोहरा और गलन बरकरार है। मंगलवार को सुबह सोमवार की अपेक्षा कोहरा कम रहा, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते दिखे। वहीं बादलों के छाए रहने से गलन बढ़ गई है। दिन का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा एक डिग्री के करीब गिरा है। सर्दी के चलते बाजार में कोयला व लकड़ी की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। बदायूं में पिछले साल की अपेक्षा इस साल कोयले के दाम में पांच रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।