फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में एसएसपी दफ्तर के गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग

मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 04:30 PM IST

बदायूं में दो साल से ससुरालवालों से विवाद के चलते परेशान युवक ने बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे एसएसपी कार्यालय के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का ससुरालीजनों से दो वर्षों से विवाद चल रहा है। इसमें कई मुकदमे कोतवाली, सिविल लाइंस और मुजरिया थाने में दर्ज हैं। 30 दिसंबर को युवक अपनी ससुराल में जबरन घुसा था। उसके साले की पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी तनाव में युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। उसे बरेली के लिए रेफर किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें