फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूजा-अर्चना कर किया नए साल का स्वागत, बदायूं के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

बदायूं में नववर्ष के पहले दिन सुबह मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर नए साल का स्वागत किया। दोपहर तक मंदिरों में जबरदस्त भीड़ जुटी रही। 31 दिसंबर की देर रात तक लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। इसके बाद सुबह उठकर स्नानादि करके सबसे पहले मंदिरों का रुख किया। अधिकांश लोग पूजा अर्चना करने के बाद ऑफिस व काम धंधों पर निकले। दोपहर तक मंदिरों में भीड़ जुटी रही। शहर के बिरूआबाड़ी, हरप्रसाद मंदिर, नगला मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बाला जी मंदिर आदि में लोगों ने भगवान की पूजा की। बिरुआबाड़ी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें