फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के जिला अस्पताल में पांच घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुए मरीज और तीमारदार

मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 05:42 PM IST

बदायूं के जिला अस्पताल में सोमवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली आपूर्ति सोमवार सुबह 10 बजे अचानक गुल हो गई। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आई। इस दौरान जांच के लिए लाइन में लगे, ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीज परेशान हो गए। रविवार को अस्पताल का यही हाल रहा था। तीमारदार हाथ से पंखा झलकर मरीजों की हवा करते नजर आए। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति सोमवार सुबह दस बजे ठप हो गई। गर्मी में मरीज और तीमारदार बिलबिला उठे। खून की जांच न होने से 150 मरीजों को घर लौटना पड़ा। जो भर्ती थे, वे हाथ से पंखा कर रहे थे। वहीं, तीमारदार पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। इस दौरान अस्पताल के जिम्मेदारों ने जेनरेटर चालू नहीं कराया। इससे ब्लड बैंक, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ओटी व पुरुष अस्पताल के सभी वार्डों में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल रहे। सोमवार को करीब डेढ़ सौ लोग खून की जांच कराने अस्पताल पहुंचे। 10 बजे बिजली जाने के बाद जांच बंद हो गई। रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। काफी समय खड़े रहने के बाद मरीज और तीमारदार जमीन पर बैठ गए। दो बजे के बाद अस्पताल बंद होने पर वह वापस लौट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें