बदायूं में 68वीं मंडलीय बालिका कबड्डी का आयोजन के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर बालिका वर्ग का बरेली और बदायूं कि छात्रों के बीच मैच हुआ, जिसमें बदायूं ने जीत अपने नाम की। कबड्डी बालिका प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। इसमें बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जनपद की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला मैच सब जूनियर बालिका वर्ग का हुआ। इसमें बदायूं और बरेली की टीम आमने-सामने रही, लेकिन बाद में बदायूं की टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 29-17 से अपने नाम कर लिया। वहीं मैच का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने किया।