फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में घर के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, जमीन विवाद में हत्या का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर दारानगर निवासी मोनू (35 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। खून से लथपथ शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामपाल सिंह ने परिवार के ही पांच लोगों पर जमीन के विवाद में चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें