बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बुटला बोर्ड के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हाईवे किनारे लेटे कांवड़िये की मौत हो गई। जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। बताया गया कि जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ, उसमें भी कांवड़िये सवार थे। घटना के बाद मारपीट भी हुई है, जिसमें छह कांवड़िये घायल हुए हैं।