बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर में आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगाने की कोशिश की। आग की लपटें उठी तो आस-पास के लोग दौड़ पड़े। पहले महिला को बचाया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सूचना पर चौकी कछला प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।