फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीडैम पर दिखा बाघ! घूमने गए लोग रह गए हैरान, मोबाइल में कैद किया रोमांच

डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 07:38 PM IST

बिजनौर में शनिवार को अमानगढ़ के पास पीलीडैम एक बार फिर चर्चा में आ गया, जब वहां एक बाघ दिखाई दिया। बाघ को डैम के किनारे विचरण करते देख पर्यटक चौंक गए, लेकिन उन्होंने मौके पर अपनी बहादुरी दिखाते हुए मोबाइल से वीडियो बना ली। डैम पर आए लोग पहले तो सहम गए, लेकिन जैसे ही बाघ दूर जाता नजर आया, लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। कुछ पर्यटकों ने कहा कि ये जीवन में पहली बार था जब बाघ इतनी नजदीक से देखा! वन विभाग को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, टीमें क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना कर दी गईं। माना जा रहा है कि यह बाघ कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से पानी की तलाश में डैम तक आ गया होगा। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि बिना अनुमति और सुरक्षा के डैम व जंगल क्षेत्र में न जाएं, और यदि वन्यजीव दिखें तो उन्हें परेशान न करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें