बिजनौर। धामपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने किसानों के विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील में पंचायत की ।पंचायत में जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार में किसान बहुत दुखी है। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। गुलदार और कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सीमा विस्तारीकरण में कुछ पंचायतों के आंशिक भाग शामिल किए जा रहे हैं । वह गलत है। यदि सीमा विस्तारीकरण में किसी पंचायत को लिया जाता है तो उसका आंशिक भाग न लिया जाए। उस पूरी ग्राम सभा को शामिल किया जाए। जिससे समूची ग्राम सभा का विकास हो सके। लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से अफजलगढ़ क्षेत्र में पूर्व सैनिक कॉलोनियों में रहने वाले किसानों की कई समस्याओं के निदान को लेकर मांग की जा रही है। लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।