फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर के अफजलगढ़-रेहड़ में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

डिंपल सिरोही Updated Thu, 20 Feb 2025 05:41 PM IST

बिजनाैर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राखी मैमोरियल कॉलेज में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक, आंगनबाड़ी एवं अभिभावक शामिल हुए। बीईओ प्रेम सिंह राणा ने बताया कि राखी मैमोमोरियल इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन में विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताते हुए परिषदीय विधालयो में बच्चो के प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावको को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि प्री प्राइमरी से पूर्व अपने छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल वाटिका में भेजें। जागरूक अभिभावकों को स्मृति-चिन्ह एवं निपुण बच्चों को स्मृतिचिन्ह तथा स्कूल किट देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल साजिद, पूनम रानी,शमीम अहमद ,शैलेन्द्र सिंह,पूजा रानी,नितिका रानी आदि मौजूद रहे।संचालन पूनम रानी एवं शमीम अहमद ने सयुक्त रुप से किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें