फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में लेखपाल-प्रधान पति मारपीट प्रकरण,प्रधानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

नजीबाबाद में गांव सबलपुर बीतरा के प्रधान पति के खिलाफ लेखपाल शीशराम द्वारा मारपीट करने की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्राम प्रधान संघ ने कार्रवाई के विरोध में एसडीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, राहुल हुड्डा, सुखबीर सिंह, सतविंदर सिंह पोप मो. शादाब ,प्रधान पति हिमांशु चौधरी,धीर सिंह , मो हारुन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने तहसील पहुंचकर अनिश्चित का दिन धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधानों ने लेखपाल संघ पर ग्राम पंचायत सबलपुर बीतरा के प्रधान पति अब्दुल हक और उसके भतीजे पर गंभीर धाराओं में लेखपाल द्वारा झूठा मामला दर्ज करने का विरोध किया। प्रधानों ने रिपोर्ट वापस लेने तक अनिश्चितकालीन थाना जारी रखने की चेतावनी दी। एसडीएम विजय शंकर ने प्रधानों और लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल से अलग-अलग वार्ता की। लेखपाल संघ ने प्रधान पति और उसके भतीजे पर सरकारी काम में बाधा डालने और लेखपाल को बुरी तरह पीटने का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर समझौते का दबाव न बनाने की बात कही। एसडीएम विजय शंकर और सीओ नितेश प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का निस्तार कराने में प्रयासरत हैं। एजाज

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें