फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कल्याणपुर गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिजनौर जनपद में ग्राम पंचायत धनसिनी के कल्याणपुर गांव में सोमवार सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गांव के आसपास कई दिनों से गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग ने राजकुमार के खेत में गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जालपुर की नर्सरी भेज दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अन्य गुलदार होने की आशंका जताते हुए वन विभाग से अतिरिक्त पिंजरा लगाने की मांग की है। बताया गया कि इससे पहले भी क्षेत्र में तीन गुलदार शावक और चार गुलदार पिंजरे में कैद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें