फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: वन गुर्जरों के डेरों में वन विभाग ने मारा छापा

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 22 Sep 2025 03:29 PM IST

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत कालागढ़, झिरना व ढेला के वन अधिकारियों व गश्ती दलों की दक्षिणी सीमा पर सोमवार सुबह गहमा गहमी दिखाई दी। तीनों ही रेंज के गश्ती दलों ने गश्त व चेकिंग अभियान चलाया। ढेला व झिरना रेंज के वन गुर्जरों के डेरे खास निशाने पर रहे। डेरों में प्रवेश कर घरों में सभी सामान आदि खोलकर देखे गए। यह इलाका बिजनौर जनपद की उत्तरी सीमा पर स्थित अमानगढ़ टाइगर रिजर्व से मिलता है। दो दिन पूर्व यूपी के वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने गूजरों से वन्यजीव की हड्डियां बरामद की थीं। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल के अनुसार यूपी से सटी सीमा पर अभियान चलाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें