बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र में पितृविसरजन अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाढ़ से कटी सड़क श्रद्धालुओं के मार्ग में बाधा बनी। कुछ साहसी युवा श्रद्धालु जैसे तैसे अपनी बाइक कटी सड़क से निकालकर गंगा तक भी पहुंचे। गंगा पुल से पांच किलोमीटर पहले ही हजारों श्रद्धालु, जहां भी जल दिख रहा है वहीं आस्था की डुबकी लगाते देखे गए।