फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चालक घायल

Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 07:28 PM IST

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बाबूसराय के पास पूर्वी छोर पर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर में गोपीगंज निवासी दिनेश कुमार पाठक (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपनी कार से बनारस से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक में जा टकराई। इस बीच उनका एयरबैग खुल गया। जिससे उनकी जान बच गई। लोगों ने बताया कि अगर ट्रक न होता तो वे सामने हाइवे के खुले नाले में चले जाते। स्थानीय लोगों की मदद से उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें