फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण के लिए पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 07:28 PM IST

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत सहायकों पर बिना मानदेय और आवश्यक तकनीकी संसाधनों के अतिरिक्त कार्य थोपे जाने का विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पंचायत सहायकों को लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बदले उन्हें न तो पर्याप्त मानदेय मिल रहा है और न ही जरूरी तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यूनियन ने अपने ज्ञापन में मानदेय में स्थायी वृद्धि की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि अतिरिक्त कार्यों के अनुरूप उचित प्रोत्साहन राशि तय की जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुसार सम्मानजनक भुगतान मिल सके। इसके अलावा पंचायत सहायकों ने मांग की कि भुगतान आधारित कार्यों में उन्हें प्राथमिकता दी जाए और कार्यों का वितरण न्यायसंगत तरीके से हो। साथ ही सभी पंचायत सहायकों को आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाने की भी मांग रखी गई। यूनियन ने पंचायत सहायकों के शीघ्र स्थायीकरण की मांग दोहराई। साथ ही कहा कि मौजूदा महंगाई और कार्यभार को देखते हुए मानदेय में उचित वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके। इस मौके पर रवि कुमार, शिप्रा देवी, खुशबू तिवारी, बाबूजी, बृजेश कुमार आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें