फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में व्यापारियों ने जुलूस निकाला, विदेशी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 10:43 PM IST

स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रमुख रूपाली जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को नगर में चीन, तुर्की और अजरबैजान के सामानो के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान विदेशी सामानों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने इससे दूरी बनाने का संकल्प लिया। कहा कि विदेशी कंपनियो ने भारतीय बाजार पर 32 प्रतिशत तक कब्जा कर लिया है। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा भारत के हुनर को बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को बचाया जा सकता है। स्वदेशी का नवीनीकरण करना इसे जन जन तक पहुंचाना है। महिला प्रमुख ने कहा भारत में खुदरा व्यापार को ख़त्म करने की साजिश हो रही है। विदेशी कंपनियो का सामान न मांगकर स्थानीय व्यापारियों से सामान खरीदें। स्वालंबी भारत अभियान के समन्यवक मनोज श्रीवास्तव ने कहा की चीन, अजरबैजान और तुर्की की कंपनियो पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर रामजी बरनवाल, राजतिलक, मनोज अग्रवाल, संदीप गुप्ता, प्रदीप उमर वैश्य, बृजेश मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप, प्रदीप सिंह, मानसिंह, सुरेंद्र आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें