फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जाम है या महाजाम..., बनारस जाने वाली लेन पर एक किमी तक वाहनों की कतार

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 10:49 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर गाड़ियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए टोल प्लाजा पर जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले लेन पर करीब एक किमी तक चार पहिया वाहनों का काफिला लग गया। जिससे छुड़ाने में टोल कर्मियों और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों हर दिन औसतन नौ से 10 हजार वाहनें आ जा रही हैं। खास बात है कि इसमें 90 फीसदी चार पहिया वाहन शामिल है। टोल को विशेष स्नान पर्वों पर निशुल्क् किया गया था, लेकिन अब यहां शुल्क के साथ गाड़ियों को आने-जाने दिया जा रहा है। इन दिनों वाहनों के बढ़े दबाव के कारण टोल पर भी खुब गाड़ियों का काफिला देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जिससे जाम में फंसे लोग परेशान होते दिखे। हालांकि इस दौरान टोल कर्मी जाम छुड़ाने और वाहनों को जल्दी-जल्दी पास कराने में लगे रहे। प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले लेन पर लगे वाहनों की कतार का मुख्य कारण आसपास सर्विसलेन पर सजी दुकानें भी थी। जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। चेतावनी के बाद भी दुकानें सजी रह रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें