सुरियावां गांव में रात के समय उड़ने वाले कथित ड्रोन को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच दुकानों से उड़ने वाले 10 इलेक्ट्रानिक डिवाईस को सील कर दुकानदारों को नोटिस जारी किया। पुलिस की जांच से दुकानदारों में खलबली मच गई। पिछले कुछ दिनों से गांव में रात के समय ड्रोन उड़ने के कारण ग्रामीण रात भर रतजगा कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में चोरी की धटनाएं भी हुई है। इसमें कुछ अराजकतत्वों का नाम भी सामने आने पर पुलिस ने सख्ती शुरु की है। पुलिस ने मंगलवार को नगर के सूरज स्पोर्ट्स सेंटर से दो, हर्ष जायसवाल की दुकान से पांच, मुकेश स्पोर्ट्स सेंटर से तीन इलेक्ट्रानिक डिवाईस को लिया। दुकानदारों ने बताया कि कुछ लोग उसे खरीदते हैं। जिसमें लाल और नीले रंग की लाइट जलती है। पुलिस ने 10 इलेक्ट्रानिक डिवाईस को सील कर दुकानदारों को नोटिस जारी किया। प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों से कहा कि अगर कोई भविष्य में ऐसे डिवाइस खरीदने के लिए आता है तो सूचना दें।