फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर कन्या पूजन, बालिकाओं का मना जन्मोत्सव, VIDEO

मिशन शक्ति के तहत शारदीय नवरात्र के आठवें दिन डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज में कन्या पूजन एवं बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, डीएम शैलेष कुमार, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने 51 कन्याओं का पूजन और 11 का जन्मोत्सव मनाया। कलाकारों ने भ्रूण परीक्षण, बालिका शिक्षा भेदभाव, बाल विवाह के खिलाफ शानदार नाटक मंचन प्रस्तुति से समाज को जागरूकता का संदेश दिया गया। कन्याओं को मिल्टन थर्मस, टोपी टी-शर्ट, चुनरी, फल मिठाई, भोजन प्रसाद इत्यादि भेंट किया गया। डीएम ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में बालिकाओं व महिलाओं को देवी तुल्य मानकर समाज में उनका ऊंचा स्थान रहा है। नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी धुरी माना गया है। इस मौके पर संजय बिंद, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह, सीमा सिंह, शशिकला सिंह, डीआईओएस अंशुमान, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया पंकज कुमार, विकास चौधरी, मीना श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, ममता सिंह, आनंद कुमार मौर्या, आलोक दूबे आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें