उत्तर रेलवे के परसीपुर स्टेशन पर सोमवार को हुई बारिश के बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सुरक्षा के लिए बनी रेलिंग की दीवार सड़क पर भरभरा कर गिर गई। जिसमें एक साइकिल सवार बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संयोग अच्छा रहा कि एक चारपहिया वाहन और बाइक सवार अन्य राहगीर बच गए।