फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पर बनी चहारदीवारी पर को राजस्व ने जेसीबी से गिराया, गांव में गहमागहमी, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 06:49 PM IST

डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जयरामपुर गांव में नाली पर बनी चहारदीवारी को राजस्व विभाग की टीम ने हटवा दिया। इसको लेकर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा। जयरामपुर के गाटा संख्या 308 पर कुछ लोगों ने नवीन परती, चकरोड और नाली की जमीन पर कब्जा कर चहारदीवारी बना लिया था। पिछले दिनों ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार सुनील कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम गांव में पहुंची। नवीन परती, चकरोड और नाली पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया। तहसीलदार ने बताया कि करीब छह स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हित किया गया है। जल्द ही अभियान चलाकर वहां भी कब्जा हटाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें