बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू, जैन, बौद्ध व ईसाई परिवारों के उत्पीड़न और अल्पसंख्यकों को जबरन मुस्लिम बनाने के कृत्य को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोमवार को काली देवी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में हनुमानगढ़ी सेवा समिति के लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया।लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू समेत अन्य अल्पसंख्यक परिवारों को जबरन मुस्लिम बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस्लाम नहीं स्वीकारने पर लोगों की सामूहिक हत्या और छोटी बच्चियों व महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार के साथ उनकी घर, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इसमें वहां की सरकार भी ऐसे लोगों का साथ दे रही है। जिससे उन लोगों का मन बढ़ता जा रहा है। कहा कि विश्व के सभी सनातनी हिंदू भाइयों का गुस्सा बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। लोगों ने भारत सरकार से मांग किया कि वहां रह रहे हिन्दूओं की सुरक्षा के प्रति कठोर कदम उठाए। जिससे विश्व में एक संदेश जाए।