स्टेशन रोड स्थित संत आशाराम आश्रम पर रविवार को योग वेदांत सेवा समिति की ओर से एक अनोखा प्रेम दिवस यानि माता-पिता पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल-माला पहनाई, तिलक किया और हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना की। बच्चों का प्यार देख माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगा लिया और शुभ आशीष दी। भारतीय परंपरा की इस झलक को देखकर माता-पिता सहित उपस्थित अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। श्री योग वेदांत सेवा समिति के आह्वान पर 14 फरवरी को ''मातृ-पितृ पूजन दिवस'' मनाने की शुरुआत 17 वर्ष पहले हुई थी। लोगों को यह कार्यक्रम इतना पसंद आया कि आज भारत ही नहीं, विदेशों में भी मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाने लगा है। बच्चों ने भी वेलेंटाइन डे के बजाय अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर-सम्मान करके इस दिन को प्रत्येक साल मनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी और आरएसएस के नगर प्रचारक सच्चिदानंद ने आयोजन की सराहना किया। पूर्व विधायक ने कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि 14 फरवरी को पर्व के रूप में माता-पिता दिवस लागू किया जाए। इस मौके पर तरूण कुमार शुक्ल, नारायण पांडेय, मनोज, रामदास काका, अशोक कुमार, घनश्याम गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अजय दूबे, विनय कुमार वैश्य, सुरेश यादव, सुरेश यादव, संतोष राजभर आदि रहे।