फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा में 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 08:22 PM IST

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में रिक्त सीटों की प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। तीन केंद्रो पर आयोजित परीक्षा में कुल 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 11वीं में 47 और नौवीं में 151 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। अफसरों ने केंद्रो का भ्रमण कर व्यवस्था को देखा। लेट्रल एंट्री के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं की सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया पूरी की जाती है। जिसको लेकर छह ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। शनिवार को 11वीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, नौवीं की विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉललेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा को लेकर सुबह नौ बजे से ही अभिभावक विद्यार्थी संग केंद्रो पर पहुंच गए। सुबह 10.30 बजे तक जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरु हुई। नवोदय के प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 11वीं में कुल 163 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 116 उपस्थित हुए और 47 अनुपस्थित र हे। नौवीं में पंजीकृत 697 में 546 उपस्थित और 151 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें