फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर वाम दलों का प्रदर्शन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 18 Jun 2026 09:05 PM IST

भारतीय जहाजों पर हमले और तीन भारतीय नागरिकों की मौत के मामले को लेकर संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मामले को अंतराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी नौसेना का कथित हमला ठीक नहीं है। इसे भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान पर हमला बताया। वाम दलों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांतों के खिलाफ है। साथ ही केंद्र सरकार से अमेरिका के विरोध में कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाने, हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने और मृतक नाविकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मांग की कि इस पूरे मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाना आवश्यक और न्यायसंगत है। प्रदर्शन में भाकपा (माले), माकपा, भाकपा और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, बनारसी सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, इंद्रदेव पाल आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें