फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के पहले शराब की दुकानों की सघन जांच, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 09:01 PM IST

आगामी त्योहार को लेकर पुलिस टीम ने जिले भर में गश्त कर फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की। वहीं शराब की दुकानों की सघन जांच की। वहीं सभी सर्किल के सीओ के नेतृत्व में शराब की दुकानों ,होटल-ढ़ाबा, बाजार, बस स्टैण्ड्स, रेलवे स्टेशन की चेकिंग किया। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सीओ औराई राजीव कुमार सिंह ने औराई क्षेत्र के अंग्रेजी, देशी एवं कंपोजिट शराब की दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया। जहां दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री विवरण व अभिलेखों को जांचा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें