फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 20.730 किलो गांजा संग प्रयागराज के चार तस्कर गिरफ्तार

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 01:48 PM IST

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई किया। औराई चौराहे से एक आटो से 20.730 किलो गांजा बरामद कर प्रयागराज के चार तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए हर थाने में टीम गठित की गई है। शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने औराई चौराहे पर घेराबंदी किया। जहां एक सीएनजी आटो से 20.730 किलो गांजा बरामद किया। आटो में बैठे चार तस्करों विनोद कुशवाहा, कलीम शाह निवासी कोसफरा कोरांव प्रयागराज, आमिर निवासी बुदावा घूरपुर प्रयागराज और साहिल निवासी लीडर रोड रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के सामने को गिरफ्तार किया। सभी पर एनडीपीएस एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों नेपूर्व में दर्ज चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि छह मई को औराई ओवरब्रिज के पास ऑटो में एक महिला को बैठाकर गोपीगंज जा रहे थे कि माधोसिंह के पास महिला के बैग से एक लाख 58 हजार और चेन को खोलकर चले गए। नकदी पैसों को हम लोगों ने आपस में बांट लिया जबकि चांदी के आभूषण को विष्णु सेठ निवासी जसरा के यहां बेच दिया। दूसरे प्रांत से गांजा लाकर भदोही में बेचते थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों पर कई जिलों में पांच से छह मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें