फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए निर्देश, निर्माणाधीन परियोजनाएं समय से कराएं पूर्ण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 08:11 PM IST

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को सरपतहां स्थित निर्माणाधीन वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था से कार्य को हर हाल में जून 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी न हो। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करीब आठ करोड़ 25 लाख की लागत से बन रहे वाणिज्यकर कार्यालय को समय से पूर्ण कराने को कहा। डीएम ने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर के अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना का समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर जून 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न होने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में प्रस्तावित मल्टीपरपज हॉल और अधिकारियों के लिए टाइप-4 एवं टाइप-5 आवासों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर भानसिंह, तहसीलदार ज्ञानपुर सुनील कुमार आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें