फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी को लेकर भड़के लोग, किया प्रदर्शन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 08:11 PM IST

घोसिया नगर पंचायत घोसियां में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जगह-जगह फैली गंदगी से नाराज नागरिकों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर के वार्ड छह सेऊर रोड पर काफी समय से गंदगी फैली है। इससे वार्ड के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। करमराज सिंह ने बताया कि उनके मकान से जामा मस्जिद तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। उसी रास्ते पर कूड़ा डंप किया जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई कर्मी कभी दिखाई नहीं देते और नालियों की सफाई भी वर्षों से नहीं हुई है। बारिश में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। नाराज लोगों ने सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई की मांग किया। इस मौके पर दीनानाथ शुक्ला, अजय सिंह, सजय सिंह, मो. साबिर आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें