हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रामेश्वर सिंह ने भदोही के मर्यादपट्टी में वर्षों से लगने वाले गाजी मियां के मेले का आयोजन हमेशा के लिए रद करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक भेज कर की है। उन्होंने पत्रक में सैयद सालार मसूद गाजी को क्रूर और आक्रमणकारी बताते हुए कहा कि मेले के दौरान लव जिहाद और धर्मांतरण का खेल भी होता है। जिसकी ओर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इसलिए आगे से इसके आयोजन पर रोक लगाया जाना चाहिए। उन्होंने सीएम को संबोधित पत्रक एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य को सौंपा। मौके पर विनीत बरनवाल, रामेश्वर सिंह, लालजी, अवध बिहारी, राहुल पांडेय, अंजली मौर्य, भरत कुमार जायसवाल आदि रहे।