फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में पितृ विसर्जन पर उमड़ी भीड़, वंशजों ने किया पितरों का तर्पण मांगा मोक्ष

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 04:30 PM IST

ज्ञानपुर में पितृ अमावस्या पर बुधवार को रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाट पर तर्पण करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ के चलते गंगा घाट लोगों से खचाखच भरे रहे। हाईवे से गंगा की तरफ जाने वाले मार्ग पर लोगों की भीड़ दिखी। बाइक, साइकिल और चार पहिया से लोग अपने पितरों का तर्पण करने के लिए पहुंचे। विधि पूर्वक श्राद्ध कर नमन किया। आश्विन मास के पितृपक्ष की अमावस्या पर पितृ विसर्जन किया जाता है। अपने पूर्वजों का तर्पण करने और उनका आशीर्वाद लेने और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। रामपुर घाट पर भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। सुबह दस बजते-बजते पूरा घाट पिंडदान करने वालों से खचाखच भर गया था। बड़ी संख्या में पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पिंडदान कराया गया। क्षौर कर्म कराने के बाद लोगों ने अपने पितरों को तर्पण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें