कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जाहिद बेग के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान इन्होने कहा कि कांग्रेस इनके पूरे परिवार के साथ खड़ी हैं। अजय राय ने अयोध्या के मोइद खान पर चले बुल्डोजर का विरोध किया और कहा कि जो आप कर रहे हैं उससे आम जनता परेशान हैं।