फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाले गए कर्मियों की बहाली को लेकर साथियों का कार्य बहिष्कार, VIDEO

संविदा विद्युत कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लालानगर पावर हाउस पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एसडीओ को हटाने और निकाले गए संविदा कर्मियों को वापस बहाल करने की मांग की। उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। संविदा कर्मियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। बिना उचित कारण कुछ कर्मियों को कार्य से हटा दिया गया है। जिससे संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश है। स्पष्ट कहा कि जब तक निकाले गए कर्मियों को वापस नहीं लिया जाता और एसडीओ को हटाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। आरोप लगाया कि एसडीओ कर्मियों को धमकी दे रहे है जिसका वीडियो भी उन लोगो के पास मौजूद है। पहले भी कई बार अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। मौके पर आलोक, अनुराग, राधेश्याम, अनूप, विकास, रामदास, राजन, मुलायम, देवी प्रसाद आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें