फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडा के तीन अवैध प्लॉटिंग लेआऊट पर गरजा बुलडोजर, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 08:42 PM IST

भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने सोमवार को तीन अवैध प्लॉटिंग लेआउट पर बुलडोजर चलाया। भारी पुलिस फोर्स और अधिकारियों की उपस्थिति में तीन अलग-अलग अवैध प्लॉटिंग लेआउट जमींदोज कर दिए गए। यह तीनों लेआऊट 9200 वर्ग मीटर परिक्षेत्र में विकसित किए गए थे, जिनमें से कई प्लाट बिक चुके थे। अधिकारियों के अनुसार, डेवलपर्स को अगस्त माह से ही नोटिस दी जा रही थी, लेकिन वे सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र सर्रोई में तीन जगहों पर अवैध तरीके से लेआउट विकसित किया गया था। बीडा के अनुसार, काजीपुर निवासी मोहम्मद सादाब, अबु कैफ व जैशुम इस्लाम निवासी निजामपुर ने 3600 वर्ग मीटर, शमशेर अली, नसीम अहमद, मुबारक अली व मासूम अली निवासी सर्रोई ने 2100 वर्ग मीटर और पूर्व प्रधान कमलधर व सुंदरलाल निवासी सर्रोई ने लगभग 3500 वर्ग मीटर में अवैध रूप से भू-विन्यास (लेआउट) विकसित कर लिया था। बीडा की उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को कारण बताओ नोटिस व विकास कार्य रोकने का आदेश जारी कर किया गया और अवसर भी दिया गया था, लेकिन वे कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात नहीं रखी। जिसके बाद सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार के नामित मजिस्ट्रेट एसडीएम (न्यायिक) के उपस्थिति में तीनों अवैध लेआऊट को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर बीडा के विक्रय प्रबंधक अमिताभ रंजन दास, अधिशासी अभियंता आरडी भारती तथा जेईगण प्रदुम्न सिन्हा, आदित्य यादव, द्विवेश मिश्रा, आशीष कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें