फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एसपी ने खुद उठाई गन, संभाला मोर्चा

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 09:59 PM IST

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस कितनी तैयार है। इसे परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। खास बात रहा है कि एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने यहां खुद मोर्चा संभाला और शस्त्र चलाकर दंगा नियंत्रण यंत्रों और बारीकियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की देखरेख में शुरू हुए दंगा नियंत्रण अभ्यास में दंगे के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और उसे तितर-बितर करने की बारीकियों के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों का अभ्यास तो किया ही। वहीं इसके संबंध में जानकारी भी ली। वहीं दंगाइयों व बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों को जाना। एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने भी शत्रों को चलाया। वहीं पुलिसकर्मियों को दंगा होने के दौरान बलवाईयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया। एसपी ने अभ्यास के दौरान खामियां दिखी, उसमें सुधार का निर्देश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें