ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेभान गांव में प्रकाश पर्व दिवाली के दिन सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सरकारी हैंडपंप के पास गड्ढे में जमा पानी में डुबने से एक पांच साल के मासूम की जान चली गई। वह घर के सामने लगे हैंडपंप पर खेलते-खेलते चला गया था। जहां उसका पैर अचानक फिसल गया और गड्ढे में डूब गया।