नगर में ऊमर वैश्य क्षेत्रीय समिति की ओर से खटाई नेता के बगीचा में मंगलवार की देर शाम भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वहीं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है। अगर एक मंच पर रहेंगे तो निश्चित ही हमारी आवाज को गंभीरता से सुना जाएगा। वहीं हमारी एकजुटता को भी बल मिलेगा। विशिष्ट अतिथि गोपीगंज नगर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष फोकस करें, क्योंकि शिक्षित समाज से ही सभ्य समाज की नींव पड़ती है। इस दौरान माताओं और बहनों ने सामूहिक रूप से होली गीत व भजन प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर ऊमर, उपाध्यक्ष अवधेश ऊमर, प्रदेश अध्यक्ष संतोष ऊमर, युवजनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव ऊमर आदि रहे। अध्यक्षता मोहित कुमार बाबू और संचालन कृष्ण कुमार ‘खटाई नेता’ ने किया।