फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 501 मरीजों को पोषण पोटली का वितरण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 18 Mar 2026 08:59 PM IST

औराई ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत 501 मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया गया। सूर्या सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। कहा क्षय रोग अब एक साधारण रोग है। इससे घबराने की जरुरत नहीं है। केवल खान-पान और डॉक्टरों की सलाह पर उपचार ही इसका निदान है। क्षय रोग उन्मूलन के लिए छह माह तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने टीबी बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव, उपचार पर प्रकाश डाला। मौके पर सूर्या सेवा संस्थान के सूर्यमणि तिवारी, डॉ. रामपाल यादव, बीडीओ दिलीप कुमार, अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र दुबे, डॉ. जितेंद्र दूबे आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें