पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट बस्ती में शनिवार को वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण, विदाई व सम्मान समारोह, पुस्तक वितरण और मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो से सबका मन मोह लिया। विधायक ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों तथा कक्षा 5 के सभी बच्चों को परीक्षाफल व विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।